Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

रास्ते के विवाद में रुकी अंतिम यात्रा, पुलिस की हस्तक्षेप के बाद हुआ अंतिम संस्कार

रास्ते के विवाद में रुकी अंतिम यात्रा, पुलिस की हस्तक्षेप के बाद हुआ अंतिम संस्कार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।  के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बाकीपुर गांव में रविवार रात एक महिला के निधन के बाद अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गांव के कुछ लोगों द्वारा शव को रास्ते से ले जाने का विरोध किए जाने पर मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बाकीपुर गांव निवासी रामकिशुन यादव की मां कमला देवी का रविवार रात निधन हो गया था। परिजन जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी गांव के ही धर्मेंद्र यादव ने सरकारी रास्ते से शव ले जाने का विरोध कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को शांत कराया। काफी देर तक चली समझाइश और मान-मनौव्वल के बाद शव को उसी रास्ते से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। मामले में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र यादव को थाने बुलाया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!