Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका से सनसनी

जौनपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका से सनसनी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा (भदोरा) गांव में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह कमरे में 29 वर्षीय निशा का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार निशा रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका के मायके पक्ष ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। मृतका के भाई का आरोप है कि रात में निशा ने फोन पर पति से विवाद होने की जानकारी दी थी। इसके बाद सुबह उसकी मौत की सूचना मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलने पर सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!