
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शहर के हिंदी भवन में माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अल्पसंख्यक मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले जिले के 240 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक नफीस अहमद ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। नगर पंचायत मड़ियाहूं अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। अध्यक्षता हफीज शाह ने की। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता पर वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट ने किया।




