Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे वकील

जौनपुर में अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे वकील

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को जौनपुर के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के वकील एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुआ अधिवक्ताओं का जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले वकीलों पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमला केवल वकीलों पर नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। लखनऊ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में “वकीलों पर अत्याचार बंद करो”, “लोकतंत्र की हत्या नहीं चलेगी” और “दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करो” जैसे नारे गूंजते रहे। जौनपुर में अधिवक्ताओं के इस शक्ति प्रदर्शन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!