Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपीलखनऊ

UPSC की तैयारी कर रही जौनपुर की युवती से लखनऊ में गैंगरेप का आरोप, दिल्ली में दर्ज हुई जीरो FIR

परिचित युवक पर दोस्तों संग तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप, पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर/लखनऊ।    दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही जौनपुर की एक युवती के साथ लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर दिल्ली के आनंद विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया। मामले में जौनपुर के जलालपुर निवासी शिवम यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 15 मई को जौनपुर से सुहेलदेव एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली लौट रही थी। उसके पिता ने उसे जाफराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाया था। सफर के दौरान उसने अपने परिचित शिवम यादव को व्हाट्सएप पर मैसेज किया। आरोप है कि चार साल से परिचित शिवम यादव अपने साथी शनि यादव के साथ लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचा और युवती को बहला-फुसलाकर ट्रेन से उतार लिया

इसके बाद आरोपी युवती को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में मेदांता अस्पताल के पास स्थित अपने कमरे पर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया पीड़िता के मुताबिक अगले दिन शिवम का साथी शनि यादव भी कमरे पर पहुंचा और उसने भी जबरदस्ती की। 17 मई को एक अन्य युवक के पहुंचने के बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया युवती ने आरोप लगाया कि उसे कमरे में बंद कर रखा जाता था और आरोपी बाहर जाते समय दरवाजे पर ताला लगा देते थे, ताकि वह भाग न सके। तीन दिनों तक कथित शोषण के बाद आरोपी उसे दोबारा सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर दिल्ली भेज दिए दिल्ली पहुंचने के दौरान डरी-सहमी युवती ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी, जिस पर जीआरपी ने युवती से संपर्क किया। बाद में आनंद विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया एडीसीपी साउथ के अनुसार, दिल्ली में दर्ज मुकदमा लखनऊ ट्रांसफर किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता और मुख्य आरोपी एक-दूसरे को करीब पांच वर्षों से जानते थे तथा दोनों परिवारों में रिश्तेदारी भी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!