Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

पॉक्सो के आरोपी पर चन्दवक पुलिस का शिकंजा

पॉक्सो के आरोपी पर चन्दवक पुलिस का शिकंजा

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  जनपद जौनपुर के थाना चन्दवक क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पाक्सो एक्ट के गंभीर मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्दवक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोइलारी तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गिरफ्तार आरोपी पंकज पुत्र सेचन राम, जनपद आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के रामपुर कठरवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना चन्दवक में पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की जमकर चर्चा हो रही है पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!