Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
मिर्जापुरयूपी

मिर्जापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का हाथ-पैर कटा शव, इलाके में फैली दहशत

मिर्जापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का हाथ-पैर कटा शव, इलाके में फैली दहशत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

मिर्जापुर।   से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर कलां जंगल में एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तुलसी गांव निवासी 65 वर्षीय मुन्ना लाल यादव के रूप में हुई है, जो बीते 20 अप्रैल 2026 से लापता थे परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। मंगलवार को जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा तो दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि शव के हाथ और पैर कटे हुए थे, जिससे यह मामला बेहद नृशंस हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और हत्यारों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!