Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

बीएससी का पेपर देने गई छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बीएससी का पेपर देने गई छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। घटना के बाद परिवार में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक पिता नें प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री बीएससी का पेपर देने के लिए 4 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे कॉलेज गई थी। छात्रा सफेद सलवार और नीले रंग की समीज पहनकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि छात्रा के पास मोबाइल फोन भी था, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।परिवार की तहरीर पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!