
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर/सिकरारा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गनापुर में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकी शव मिलने से हड़कंप मच गया मिली जानकारी के अनुसार, पाली ग्राम सभा निवासी शंभूनाथ यादव ने अपनी पुत्री नीतू यादव की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व गनापुर निवासी रोहित यादव के साथ की थी। नीतू के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन वर्षीय पुत्र रेहान और एक पुत्री शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि रात में नीतू के दोनों बच्चे छत पर रो रहे थे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और दोनों बच्चों को नीचे लाए। इसके बाद जब नीतू के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो नीतू अपनी साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटकी हुई दिखाई दी। घटना की सूचना तत्काल मायके पक्ष और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतका के पिता शंभूनाथ यादव ने बताया कि उन्हें ससुराल पक्ष से कोई शिकायत नहीं है और उनकी पुत्री ससुराल में खुशहाल जीवन जी रही थी। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा कदम उसने क्यों उठाया, यह समझ से परे है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



