Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जलालपुरजौनपुरयूपी

तेज रफ्तार वाहन ने ट्रेलर चालक को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार वाहन ने ट्रेलर चालक को रौंदा, मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास स्थित एक ढाबे के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय सोनू यादव पुत्र मनीष कुमार यादव, निवासी भादुवा गुलामपुर, थाना पिलुआ, जनपद एटा, ट्रेलर लेकर उक्त ढाबे पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि वाहन खड़ा करने के बाद वह लघुशंका के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के वाहन स्वामी को दे दी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!