Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

तेज रफ्तार ऑटो का कहर: स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, महिला का हाथ-पैर टूटा, चालक पर केस दर्ज

तेज रफ्तार ऑटो का कहर: स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, महिला का हाथ-पैर टूटा, चालक पर केस दर्ज

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर/गौराबादशाहपुर।  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो की लापरवाही ने एक दंपति की जिंदगी को दर्द में डाल दिया। भुडली बाजार जा रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी को तेज गति से आ रहे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिला का हाथ और पैर टूट गया। दुर्घटना में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह पुलिस को दी तहरीर में ग्राम भुडली निवासी राजकुमारी भारती ने बताया कि वह अपने पति रामअचल के साथ स्कूटी से भुडली बाजार जा रही थीं। इसी दौरान ऑटो नंबर UP 50 CT 0858 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राजकुमारी भारती का हाथ और पैर टूट गया, जबकि उनके पति रामअचल को भी गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में स्कूटी की बैटरी समेत अन्य हिस्से भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए घटना के बाद घायल दंपति का इलाज कराया गया। इसके बाद राजकुमारी भारती ने 25 जून को गौराबादशाहपुर थाने में ऑटो चालक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे सड़क हादसे लगातार लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!