Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

नाबालिग किशोरी की शादी रुकवाई, दूल्हा समेत दोनों पक्षों के परिजन हिरासत में

नाबालिग किशोरी की शादी रुकवाई, दूल्हा समेत दोनों पक्षों के परिजन हिरासत में

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के पतरहीं चौकी अंतर्गत बरहपुर गांव में एक नाबालिग किशोरी की शादी की सूचना पर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई करते हुए विवाह रुकवा दिया। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दूल्हा और दोनों पक्षों के परिजनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर शिकायत मिली कि गांव में करीब 15 वर्षीय किशोरी का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही महिला एवं बाल कल्याण समिति तथा बाल संरक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शाम करीब चार बजे चल रही शादी की रस्में रुकवा दीं।

जांच के दौरान दुल्हन पक्ष से आयु संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन परिजन किशोरी के बालिग होने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। दूल्हे की पहचान 22 वर्षीय आसिफ निवासी सिंहपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। इसके बाद दूल्हा और दोनों पक्षों के संबंधित परिजनों को हिरासत में लेकर चंदवक थाने लाया गया। दूल्हे के परिजनों के मुताबिक आसिफ की शादी पहले 6 जून को किसी अन्य युवती से तय थी, लेकिन रिश्ता टूट जाने के बाद नाबालिग किशोरी से विवाह की तैयारी की गई। शिकायत में किशोरी की इच्छा के विरुद्ध शादी कराए जाने का आरोप भी लगाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाल संरक्षण विभाग मामले की जांच कर रहा है। किशोरी की वास्तविक उम्र और परिस्थितियों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!