Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

ट्रक की टक्कर से चाबी लगा ट्रैक्टर हुआ बेकाबू, गैरेज में घुसा; मिस्त्री घायल

हवा भरवाने के लिए सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रामदेवपुर के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हवा भरवाने के लिए सड़क किनारे चाबी लगी हालत में खड़े ट्रैक्टर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर बेकाबू हो गया और कुछ दूर जाकर सड़क किनारे स्थित मोटरसाइकिल गैरेज में जा घुसा अचानक ट्रैक्टर को अपनी ओर आता देख गैरेज में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक मरम्मत कर रहा मिस्त्री शिवकुमार घायल हो गया। हादसे में गैरेज में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल शिवकुमार मिस्त्री को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। चालक नीचे उतारकर हवा भरवा रहा था पीछे से ट्रक की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और चालक के बिना ही आगे बढ़ते हुए गैरेज में जा घुसा वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया समाचार लिखे जाने तक थाने मे कोई तहरीर नहीं पड़ी थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!