Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मजदूर को कुचला, उपचार के दौरान मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मजदूर को कुचला, उपचार के दौरान मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सिद्धिकपुर पयागपुर गांव निवासी राकेश कुमार गौतम (32) पुत्र राममूरत गौतम किसी कार्य से बाइक द्वारा शाहगंज गए थे। रविवार शाम करीब 5:30 बजे घर लौटते समय कारगिल पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक की पांच वर्षीय पुत्री है, जबकि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। परिवार का मुख्य सहारा रहे राकेश की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने फरार स्कॉर्पियो का नंबर UP62 BC 9998 नोट कर लिया है। सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!