Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

दादा ने सो रहे दो पोतों पर लाठी से किया हमला, दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दादा ने सो रहे दो पोतों पर लाठी से किया हमला, दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के मई गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि घर के बाहर सो रहे दो मासूम भाइयों पर उनके ही दादा ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित निजामू दीन पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम व पोस्ट मई, थाना केराकत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 जून 2026 की रात करीब 1 बजे उनके पुत्र सूरज और साहिल घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उनके पिता कल्लू पुत्र हबीब ने कथित तौर पर दोनों बच्चों के सिर पर लाठी से वार कर दिया। हमले में दोनों बच्चों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल, जौनपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद से दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!