Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की पिटाई का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की पिटाई का आरोप, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। दहेज प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है। गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी प्रभावती देवी ने अपनी पुत्री चन्द्रकला के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रभावती देवी ने बताया कि उनकी पुत्री चन्द्रकला का विवाह चंदवक थाना क्षेत्र के चाँदपुर गांव निवासी सुशील कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। दंपति के दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा बेटा रुद्र कुमार (4 वर्ष) और छोटा बेटा देव कुमार (1 वर्ष) का है।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति सुशील कुमार, देवर शशि कुमार, जेठ सुनील कुमार और जेठानी अर्चना दहेज की मांग को लेकर चन्द्रकला को लगातार प्रताड़ित करते रहे और उसके साथ मारपीट करते रहे। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि 8 जून 2026 की रात करीब 8 बजे सभी आरोपियों ने मिलकर चन्द्रकला की बुरी तरह पिटाई की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां प्रभावती देवी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस नें पीड़िता के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!