
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक के केबिन में चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी मृतक की पहचान हरियाणा निवासी इकबाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस चालक को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में चालक के पास से मोबाइल फोन और नकदी गायब मिलने की बात सामने आई है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि चालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मोबाइल व नकदी कैसे गायब हुई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




