Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदौलीयूपी

चंदौली साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़

चंदौली साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदौली।  साइबर थाना पुलिस ने फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर देशभर में ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पुरुष और एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क के नाम पर रकम वसूलता था।

जांच में विभिन्न राज्यों से दर्ज 16 साइबर शिकायतों का खुलासा हुआ है। गिरोह के बैंक खातों में साइबर ठगी से जुड़े करीब 1.42 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3 सीपीयू, 3 मॉनिटर, 350 पासबुक, 3 फर्जी आधार कार्ड, 3 मोबाइल फोन, 21 रजिस्टर, विभिन्न बैंकिंग दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार, आशीष पटवा और सोनी के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा साइबर ठगी से जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश जारी है। पुलिस की अपील: किसी भी अनजान संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर लोन या निवेश के नाम पर पैसा जमा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!