Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

कोर्ट के वारंट पर चन्दवक पुलिस का एक्शन, एससी-एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कोर्ट के वारंट पर चन्दवक पुलिस का एक्शन, एससी-एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  कानून से बचकर भाग रहे आरोपियों के खिलाफ चन्दवक पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चन्दवक पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है पुलिस के अनुसार हिसामपुर गांव निवासी रविन्द्र के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, लेकिन आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चन्दवक पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी “कोर्ट के आदेश पर चन्दवक पुलिस का बड़ा एक्शन, एससी-एसटी एक्ट का वारंटी आरोपी गिरफ्तार लंबे समय से फरार चल रहा था अभियुक्त, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, कोर्ट में किया पेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!