Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

एक लाख का इनामी गोतस्कर 85 मुकदमों का आरोपी रवींद्र वर्मा गिरफ्तार,

छह माह से चल रहा था फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब एक लाख रुपये के इनामी और कुख्यात अंतरप्रांतीय गोवंशीय तस्कर रवींद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मखदूमपुर गांव निवासी रवींद्र वर्मा पिछले छह माह से फरार चल रहा था और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ जौनपुर समेत कई जनपदों और गुजरात में कुल 85 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। खुटहन थाना प्रभारी दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में पटैला बाजार क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी रवींद्र वर्मा ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास अपने घर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर रात करीब 11 बजे उसे दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी, गोतस्करी, आपराधिक साजिश, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जनवरी माह में पुलिस की घेराबंदी के दौरान वह फायरिंग करते हुए फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया। कई जिलों में फैला है अपराध का नेटवर्क सीओ शाहगंज गिरेंद्र सिंह के अनुसार रवींद्र वर्मा के खिलाफ जौनपुर के खुटहन, केराकत, चंदवक, शाहगंज, मछलीशहर और सरपतहां थानों के अलावा अयोध्या, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, भदोही तथा गुजरात के सूरत शहर में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!