Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त दबोचा गया

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना पवारा पर दर्ज मुकदमा संख्या 88/26 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2), 69 बीएनएस से संबंधित आरोपी मुकेश गौतम पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम होलपुर, थाना पवारा, जनपद जौनपुर को रविवार को कुड़रिया गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पवारा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!