
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत एवं जनपद इकाई जौनपुर के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व काशी प्रांत के महामंत्री नीरज सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री नीरज सिंह ने कहा कि अधिवक्ता परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के हितों, सामाजिक उत्तरदायित्वों और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला मंच है। उन्होंने जनपद इकाई के पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा और गतिविधियों से अवगत कराते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए नियमित मासिक बैठकें आयोजित करने पर बल दिया।
उन्होंने संगठन के विभिन्न आयामों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए कहा कि जमीनी स्तर तक संगठन की पहुंच बढ़ाना समय की आवश्यकता है। बैठक में अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, संगठन विस्तार और अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर काशी प्रांत की ओर से भानु प्रकाश सिंह एडवोकेट एवं सुरेन्द्र नाथ शुक्ल एडवोकेट उपस्थित रहे। वहीं जनपद इकाई जौनपुर के अध्यक्ष रणंजय सिंह एडवोकेट, महामंत्री सुनील पांडेय एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता एडवोकेट, ज्ञानेन्द्र दूबे, अजीत सिंह, रोहिणी पांडेय, आनन्द देव तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, अतुल सोनकर, हीरा पांडेय, रोहित प्रजापति, आयुष जायसवाल, विनय पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।




