Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

मोलनापुर नहर के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

मोलनापुर नहर के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोलनापुर नहर के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। महिला का रंग सांवला, कद मध्यम तथा बाल काले एवं लंबे हैं। उसने पीले रंग की काले डिजाइन वाली साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा था। उसके हाथों में हरे रंग की चूड़ियां तथा नाक में लौंग मॉडल की नोज पिन भी मिली है।
बिलरियागंज पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही आसपास के थानों और अन्य जनपदों में भी महिला के संबंध में सूचना प्रसारित की गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसकी पहचान कर सके तो तत्काल थाना बिलरियागंज या निकटतम पुलिस चौकी को सूचित करें।
पहचान के प्रमुख विवरण:
उम्र: लगभग 40–45 वर्ष
रंग: सांवला
पहनावा: पीले रंग की काले डिजाइन वाली साड़ी एवं लाल ब्लाउज
हाथों में हरे रंग की चूड़ियां
नाक में लौंग मॉडल की नोज पिन
जानकारी देने के लिए इच्छुक व्यक्ति थाना बिलरियागंज पुलिस के मोबाइल नंबर 9454402906 एवं 8546012000 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!