
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के इंजरी गांव के पास रविवार सुबह वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर टायर फटने से पशु आहार लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा बताया गया कि ट्रक बिहार से पशु आहार लादकर हैदरगढ़ जा रहा था। इंजरी गांव के पास अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक हाईवे पर पलट गया हादसे में चालक रामू गुप्ता और खलासी श्यामू बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना चालक ने वाहन मालिक को दे दी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।




