
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव निवासी एक युवक पर बाजार से घर लौटते समय घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित लियाकत अली पुत्र शौकत अली का आरोप है कि 15 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे। कि रास्ते में गांव के मदरसा के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। इनमें से एक की पहचान नूरे आलम पुत्र रहमुल्ला, निवासी भुलनडीह के रूप में की गई है।
आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर उनके हाथ-पैर पर चोट पहुंचाई, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना को आसपास मौजूद कई लोगों ने देखा तहरीर में यह भी दावा किया गया है कि आरोपित इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और यह तीसरी बार हमला किया गया है पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




