Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

पाइपलाइन खुदाई में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में दबकर दो मजदूरों की मौत

नई बाजार के समीप में 30 फीट गहरे गड्ढे में वेल्डिंग के दौरान धंसी मिट्टी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

  • न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत, जौनपुर।   केराकत कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार बाजार स्थित चौकिया शिवालय के पास बुधवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का काम कर रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी धंसने से मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार (20) और निरंजन कुमार महतो (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर पाइपलाइन में हुए लिकेज को ठीक करने के लिए गड्ढे के अंदर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी और दोनों मजदूर नीचे दब गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गड्ढा काफी गहरा था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!