Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

हैंडपम्प लगाने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप मुकदमा दर्ज

जमीन पर हैंडपंप लगवाने के दौरान हुआ विवाद, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

चन्दवक/जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में हेडपंप लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित रामभरत यादव पुत्र स्वर्गीय तिलकू यादव, निवासी ग्राम अमिलिया, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर के अनुसार, 14 जून 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपनी जमीन पर अपने द्वार के पास हेडपंप लगवा रहे थे। इसी दौरान गांव के संजय यादव, रोशन यादव और सविता देवी वहां पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह रोजी-रोटी के सिलसिले में अक्सर परदेश में रहते हैं और उनकी गैरमौजूदगी में विपक्षी उनके परिवार के सदस्यों को भी लगातार धमकाते रहते हैं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!