
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़। थाना पवई पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने तथा धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को शाहगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया पुलिस ने बताया कि मामले में प्राप्त शिकायत और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के साथ विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




