
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोनौली रेलवे क्रॉसिंग के पास पूर्व विवाद को लेकर एक फल एवं सब्जी विक्रेता पर कथित रूप से लाठी और रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़ित सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी ग्राम चन्दवक, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 18 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे केराकत से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गोनौली रेलवे क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे पवन सोनकर, मोनू सोनकर, रतन सोनकर, प्रद्युम्न सोनकर तथा उनके चार-पांच अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया और लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया तहरीर के अनुसार हमले में वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन और वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जाते समय गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चार नामजद एवं पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है




