
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। के चेतगंज थाना पुलिस ने टीजीटी अभ्यर्थियों की जगह साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के दो वांछित अभियुक्तों को चौकाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। कार्रवाई एसीपी चेतगंज व थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से की गई।




