
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
जालौन। जिले में बेखौफ बदमाशों ने खेत पर सो रहे एक बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या कर दी। सुबह खेत पर बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है घटना गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसान रात में फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोने गए थे। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो वहां उनका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में पुलिस जुटी है।




