
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमावली में बदलाव के विरोध में बेरोजगार नौजवानों ने मोर्चा खोल दिया है। पुरानी भर्ती नियमावली लागू करने की मांग को लेकर युवाओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने सरकार और भर्ती विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना है कि नियमों में बदलाव कर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है धरने पर बैठे युवाओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक पुरानी भर्ती नियमावली जारी नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। भर्ती नियमों को लेकर प्रयागराज में शुरू हुआ यह विरोध अब बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।





