
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव और उनकी छोटी बेटी ने बाबा के दरबार में दर्शन-पूजन किया मंदिर परिसर में उनके साथ प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं। सपा नेताओं ने दोनों का स्वागत किया और दर्शन-पूजन की व्यवस्था कराई। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद परिवार के लिए सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। मंदिर परिसर से उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।




