
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
बहराइच। में तेज रफ्तार बाइक ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। थाना जरवल क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतकों की पहचान राम मिलन, बुधई और रामकृष्ण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे जा गिरी। पुल से गिरते ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची जरवल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। एक पल की रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं, जबकि तीन परिवारों के सामने अब सिर्फ आंसू और मातम बचा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।




