Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
कुशीनगरयूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

कुशीनगर।  जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसोन गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रथम दृष्टया युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल इस रहस्यमयी मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!