
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
पीलीभीत। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मोहनपुर तिराहा के पास हाईवे किनारे खड़ी एक युवती को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज गति से आई कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को उजागर करता है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।




