Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, एक यात्री घायल

तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, एक यात्री घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  बजरंग नगर आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बजरंग नगर बाजार के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे लगा बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। टक्कर बजरंग नगर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई घायल यात्री की पहचान आजमगढ़ जिले के गोसाई बाजार निवासी सूरज पुत्र महेंद्र सरोज के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वाराणसी जाने के लिए बस में सवार थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। घायल सूरज को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया पुलिस ने रोडवेज बस और ट्रेलर के चालक व खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!