Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

डोभी में ‘संभव 6.0’ अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, कुपोषण मुक्त ब्लॉक बनाने पर जोर

डोभी में ‘संभव 6.0’ अभियान को लेकर समीक्षा बैठक, कुपोषण मुक्त ब्लॉक बनाने पर जोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर। बाल विकास परियोजना डोभी के अंतर्गत गुरुवार को विकास खंड डोभी के ब्लॉक सभागार में ‘संभव 6.0’ अभियान (1 जुलाई से 30 सितंबर 2026) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) प्रशांत कुमार सिंह ने की बैठक में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मुख्य सेविकाएं एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, 0 से 6 माह तक के शिशुओं, गंभीर कुपोषित (SAM) एवं कम जन्म वजन (LBW) वाले बच्चों की समयबद्ध पहचान, ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, नियमित फॉलोअप, टीकाकरण और पोषण परामर्श जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीडीपीओ प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाना और कुपोषण की समस्या को प्रभावी तरीके से कम करना है। उन्होंने सभी विभागों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि “कुपोषण मुक्त डोभी के निर्माण के लिए सभी विभागों को मिलकर जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों ने ‘संभव 6.0’ अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शैल कुमारी, उमा कुमारी, अंजली कुशवाहा, लक्ष्मी सोनी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजय ठाकुर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती आशा सिंह, पूनम राय, रीमा मौर्य, अंतु सिंह, निशा तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!