Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। थाना पवारा पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर से अभियुक्त मुनेंद्र कुमार पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम गुलेरिया, थाना मुसाजाक, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना पवारा में मुकदमा अपराध संख्या 145/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रभाकर सिंह व रिक्रूट महिला कांस्टेबल पूजा देवी थाना पवारा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!