
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर सरायख्वाजा। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘स्कूल चलो अभियान 2.0’ के तहत सोमवार को करंजाकला विकास खंड परिसर से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा विद्यालय से दूर हो चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा रैली का शुभारंभ सुबह 9 बजे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ए.आर.पी. और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
गाजे-बाजे और जागरूकता नारों के साथ निकली रैली ब्लॉक परिसर से होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। बच्चों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का दीप जलाए” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया रैली के दौरान अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, ए.आर.पी., छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही हर बच्चे को शिक्षा के अधिकार से जोड़ा जा सकता है।




