Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चंदवक थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता अभियान

चंदवक थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता अभियान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  थाना चंदवक की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया इस दौरान टीम ने महिलाओं और छात्राओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा से जुड़े आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की थाना चंदवक पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे बिना किसी भय के सुरक्षित वातावरण में रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!