
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने गुरुवार को किर्तापुर स्थित एफसीआई और एसडब्ल्यूसी डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं के भंडारण, उठान और पीडीएस के तहत खाद्यान्न आपूर्ति की समीक्षा की अधिकारियों के अनुसार, रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में 32,216.016 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसमें 29,047.94 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई को भेजा जा चुका है, जबकि 3,168.08 मीट्रिक टन का उठान शेष है। निरीक्षण के दौरान तीन गेहूं लदे ट्रक खड़े मिले और महज 12 मजदूरों का एक दल काम करता पाया गया। एडीएम ने गेहूं उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।




