Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

स्पोर्ट्स चैनल चालू कराने के नाम पर ₹95 हजार की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

स्पोर्ट्स चैनल चालू कराने के नाम पर ₹95 हजार की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के चकरा ग्राम सभा निवासी जयप्रकाश नारायण सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। स्पोर्ट्स चैनल चालू कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे गूगल पे के माध्यम से कुल ₹95 हजार की ठगी कर ली पीड़ित ने बुधवार को चंदवक थाने में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि उन्होंने टाटा प्ले कस्टमर केयर से स्पोर्ट्स चैनल चालू कराने के लिए संपर्क किया था। इसी दौरान मंटू नाम बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अपने झांसे में लेकर गूगल पे के माध्यम से चार बार ₹20-20 हजार तथा एक बार ₹15 हजार, कुल ₹95 हजार अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए घटना का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में चंदवक थाने में भी तहरीर दी थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!