Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला, 100 घरों में छाया अंधेरा

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन, 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर। डोभी विकास खंड के मूर्खा गांव में पिछले करीब 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जला होने के कारण लगभग 100 घरों की बनवासी एवं हरिजन बस्ती अंधेरे में रहने को मजबूर है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण बार-बार खराब होता रहता है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले 14-15 दिनों से लगातार शिकायत के बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली विभाग के खिलाफ जताया आक्रोश समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बिजली न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और भीषण गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं व अन्य ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

25 की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग प्रदर्शनकारियों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने के साथ ही भविष्य में बार-बार होने वाली खराबी से निजात दिलाने के लिए 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के अधिक लोड को देखते हुए अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाना जरूरी है धरना-प्रदर्शन में रामसेवक राम, सोहनलाल, जितेंद्र राम, सुधीर राम, बिरगू राम, बबलू राम, संजय कुमार, प्यारेलाल, संकटा लाल, मेवाती देवी, लचिया देवी, दुर्गावती देवी, राजू राजन, पंकज राम, राधेश्याम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!