Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित मिल्की पट्टी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान चिंता देवी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति अर्जुन मुशहर ने घरेलू विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि कमरे में महिला का शव मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!