
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। नगर पंचायत केराकत के सरायबीरू चौराहे पर क्षतिग्रस्त शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को लेकर तहसील बार एसोसिएशन ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा का निरीक्षण किया और तत्काल पुनर्स्थापना की मांग की अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर भगत सिंह की प्रतिमा को पूर्ण सम्मान के साथ पुनः स्थापित नहीं किया गया तो बार एसोसिएशन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी पूर्व अध्यक्ष नमः नाथ शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह का सम्मान प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष यादव ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली ने आरोप लगाया कि प्रतिमा का अब तक पुनर्स्थापन प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने बिना किसी विलंब के प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित कराने की मांग की बताया गया कि 3 अगस्त की रात करीब दो बजे सरायबीरू चौराहे पर एक अनियंत्रित आर्टिगा कार की टक्कर से भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। बार एसोसिएशन के अनुसार घटना के 32 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रतिमा का पुनर्स्थापन नहीं हो सका है इस दौरान प्रभाकर प्रजापति, रविंद्र कुमार, संजय विश्वकर्मा, सुभाष यादव (फौजी), दिलीप सोनकर समेत कई अधिवक्ता और नागरिक मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन व नगर पंचायत से प्रतिमा को तत्काल पुनर्स्थापित कराने के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की।




