Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

चार तमंचों के साथ दो युवक गिरफ्तार, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस भी बरामद

मुंगराबादशाहपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, मोबाइल और नकदी भी मिली

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार तमंचे, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अश्वनी दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरागरसी-पतारसी में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति कमालपुर गांव के पास तरहटी मोड़ पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षित पाण्डेय पुत्र बृज कुमार पाण्डेय, निवासी बाभनपुर तथा सिद्धार्थ सिंह पुत्र संजीव सिंह, निवासी बिझवनिया का पूरा, थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर के रूप में हुई है। सिद्धार्थ सिंह की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 239/26, धारा 3/9/25/25(1A) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!