
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में सरयू नदी में स्नान के दौरान भाई को बचाने के प्रयास में डूबीं दोनों बहनों प्रियांशु और प्रतिज्ञा के शव तीन दिन बाद बरामद किए गए दोनों शव बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मठिया गुलौरा गांव के शिव स्थान के पास, घटना स्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर मिले। छोटी बहन प्रतिज्ञा की पहचान उसकी टी-शर्ट से हुई, जबकि बड़ी बहन का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला और केवल दोनों पैरों के अवशेष बरामद हुए पुलिस का अनुमान है कि नदी में मौजूद घड़ियालों ने शव को क्षतिग्रस्त किया होगा। तीन दिनों तक एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रही। एकादशी के दिन परिवार सरयू नदी में स्नान करने गया था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।




