जौनपुरयूपी

पन्ना लाल बोस बने कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज के अध्यक्ष

पन्ना लाल बोस बने कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज के अध्यक्ष

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। शाहगंज कस्बे स्थित रोडवेज डिपो पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में पन्ना लाल बोस को शाखा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया चुनाव परिणामों के अनुसार अनुज दूबे को उपाध्यक्ष, विवेक सिंह को शाखा मंत्री तथा स्वतंत्र यादव को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, जिस पर परिषद के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र यादव, विनोद कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, रामसूरत, विश्वनाथ, राकेश गुप्ता, रवि यादव, सुभाष पांडेय, उमाकांत यादव, विजय यादव, शैलेंद्र सिंह सहित कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!