Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

भाजपा ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

भाजपा ने श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर इकाई द्वारा जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के मुख्य कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए “एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा दिया और इसके लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया गया जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई को डॉ. मुखर्जी की जयंती तक पार्टी द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पौधारोपण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अशोक चौरसिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित होने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, राज पटेल, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, आमोद सिंह, अमरनाथ पांडेय, रोहन सिंह, अमित पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!